📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी, मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी । हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए, मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए । वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) कवि ने ऐसा क्यों कहा कि मृत्यु से नहीं डरना चाहिए ? [1]
    1. (A) मृत्यु से यश प्राप्त होता है
    2. (B) जन्म-मरण ईश्वर के हाथ में है
    3. (C) मृत्यु के बाद नया शरीर मिलता है
    4. (D) मृत्यु तो अवश्यंभावी है
  2. (ii) कवि कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहता है ? [1]
    1. (A) बिना किसी पीड़ा के हुई मृत्यु
    2. (B) अपनों के हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
    3. (C) महान उद्देश्य के लिए मरने वाले की मृत्यु
    4. (D) स्वार्थ सिद्ध करते समय हुई मृत्यु
  3. (iii) कैसी मृत्यु व्यर्थ है ? [1]
    1. (A) देश हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
    2. (B) जिस मृत्यु को याद न किया जाए
    3. (C) दूसरों के लिए संघर्ष करते हुए प्राप्त मृत्यु
    4. (D) मृत्यु के बाद जो हमेशा याद रहे
  4. (iv) पशु प्रवृत्ति क्या है ? [1]
    1. (A) अपने लिए जीना-खाना
    2. (B) दूसरों के लिए जीना-खाना
    3. (C) परोपकार का भाव रखना
    4. (D) दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना
  5. (v) कौन-सा/से वाक्य पद्यांश से मेल खाता है/खाते हैं ? I. उदार मनुष्य दूसरों के लिए जीता-मरता है । II. पशु प्रवृत्ति को समझ के साथ अपनाना चाहिए । III. मनुष्य जीवन की सार्थकता परोपकार में है । IV. जीवन में कुछ पाने के लिए स्वार्थी होना पड़ता है । [1]
    1. (A) केवल I
    2. (B) II, IV
    3. (C) I, III
    4. (D) II, III
Previously asked in CBSE board exam
2024 4/4/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:14 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (D) मृत्यु तो अवश्यंभावी है

(ii) (C) महान उद्देश्य के लिए मरने वाले की मृत्यु

(iii) (B) जिस मृत्यु को याद न किया जाए

(iv) (A) अपने लिए जीना-खाना

(v) (C) I, III

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.