📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
बड़े बाज़ार के प्रायः मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो । कलकत्ते के प्रत्येक भाग में ही झंडे लगाए गए थे । जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे, उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी । लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई । पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी । मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे । कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं । घुड़सवारों का प्रबंध था । कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था । बड़े-बड़े पार्कों तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था । मोनुमेंट के नीचे जहाँ शाम को सभा होने वाली थी उस जगह को तो भोर में छह बजे से ही पुलिस ने बड़ी संख्या में घेर लिया था ।
पठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) घुड़सवारों का प्रबंध किसकी ओर से किया गया था ? [1]
    1. (a) पुलिस प्रशासन
    2. (b) कांग्रेस कौंसिल
    3. (c) स्थानीय समिति
    4. (d) केन्द्र सरकार
  2. (ii) बड़े बाज़ार के मकानों को सजाने और उन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का क्या कारण था ? [1]
    1. (a) स्वतंत्रता प्राप्ति की खुशी मनाना
    2. (b) स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ मनाना
    3. (c) लोगों में उत्साह और नवीनता का संचार करना
    4. (d) लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना
  3. (iii) शहर में कहीं भी ट्रैफ़िक पुलिस क्यों नहीं थी ? [1]
    1. (a) ट्रैफ़िक पुलिस गश्त के काम में लगी थी ।
    2. (b) उस दिन शहर में कोई ट्रैफ़िक नहीं था ।
    3. (c) ट्रैफ़िक पुलिस आज़ादी का उत्सव मना रही थी ।
    4. (d) ट्रैफ़िक पुलिस को निरस्त कर दिया गया था ।
  4. (iv) शहर के प्रत्येक मोड़ पर मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट क्यों तैनात थे ? [1]
    1. (a) कार्यक्रम के दौरान होने वाली हिंसा को रोकने के लिए
    2. (b) सरकारी आदेशानुसार कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए
    3. (c) शाम को होने वाली सभा का प्रबंध करने के लिए
    4. (d) शाम को होने वाली सभा में सम्मिलित होने के लिए
  5. (v) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए । कथन (A): पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्कों तथा मैदानों को घेर लिया था । कारण (R): पुलिस अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी । [1]
    1. (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
    2. (b) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
    3. (c) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
    4. (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/2/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:19 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (a) पुलिस प्रशासन

(ii) (c) लोगों में उत्साह और नवीनता का संचार करना

(iii) (a) ट्रैफ़िक पुलिस गश्त के काम में लगी थी ।

(iv) (b) सरकारी आदेशानुसार कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए

(v) (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।

Source: डायरी का एक पन्ना, स्पर्श भाग-2

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.