पशु-पर्व में घटना:
पशु-पर्व निकोबारियों का एक महत्वपूर्ण उत्सव था जिसमें दूर-दूर के गाँवों के लोग एकत्रित होते थे। इसी पर्व में तताँरा और वामीरो की दूसरी मुलाकात हुई। वामीरो के गाँव लपाती के लोगों ने तताँरा को अपने गाँव की लड़की से प्रेम करने के कारण कड़ा विरोध किया। उसका अपमान किया गया। यह सब देखकर तताँरा क्रोध में आ गया और उसने अपनी तलवार निकालकर धरती में घोंप दी तथा पूरी शक्ति से खींचने लगा, जिससे धरती दो भागों में विभक्त हो गई।
Source: तताँरा-वामीरो कथा, लिखित प्रश्न-अभ्यास
---