📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
उड़ गया अचानक लो, भूधर फड़का अपार पारद के पर! रव-शेष रह गए हैं निर्झर! है टूट पड़ा भू पर अंबर! धँस गए धरा में सभय शाल! उठ रहा धुआँ, जल गया ताल! – यों जलद-यान में विचर-विचर था इंद्र खेलता इंद्रजाल।
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) 'भूधर' के उड़ने से क्या अभिप्राय है ? [1]
    1. (A) पर्वतों के पंख लगना
    2. (B) पर्वतों का अदृश्य होना
    3. (C) पर्वतों का बादलों के पार जाना
    4. (D) पर्वतों का आकाश की ऊँचाई को छूना
  2. (ii) 'भूधर' किसके पंख लगाकर उड़ गए ? [1]
    1. (A) बादलों के
    2. (B) कल्पना के
    3. (C) बारिश के
    4. (D) कोहरे के
  3. (iii) 'रव-शेष रह गए हैं निर्झर' – का आशय है : [1]
    1. (A) केवल झरने दिखाई दे रहे हैं
    2. (B) केवल झरनों की ध्वनि शेष रह गई है
    3. (C) वृक्षों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
    4. (D) पर्वतों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
  4. (iv) 'है टूट पड़ा भू पर अंबर' – पंक्ति में अंबर के टूटने से क्या अभिप्राय है ? [1]
    1. (A) आकाश का धरती पर आक्रमण करना
    2. (B) आकाश द्वारा धरती पर मूसलाधार वर्षा करना
    3. (C) आकाश द्वारा धरती पर बिजली गिराना
    4. (D) आकाश का टूट कर धरती पर आ गिरना
  5. (v) काव्यांश में इंद्रजाल किसे कहा गया है ? [1]
    1. (A) पावस ऋतु में प्रकृति के पल-पल परिवर्तित रूप को
    2. (B) इंद्र के बादलों रूपी यान पर विचरण करने को
    3. (C) शाल के वृक्षों के गहरी खाई में छिप जाने को
    4. (D) तालाबों के चारों तरफ उड़ते घने धुएँ को
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/3/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:13 · grounding stimulus+chapter
Model Answer

(i) (B) पर्वतों का अदृश्य होना

(ii) (A) बादलों के

(iii) (B) केवल झरनों की ध्वनि शेष रह गई है

(iv) (B) आकाश द्वारा धरती पर मूसलाधार वर्षा करना

(v) (A) पावस ऋतु में प्रकृति के पल-पल परिवर्तित रूप को

Source: पर्वत प्रदेश में पावस, सुमित्रानंदन पंत

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.