Q1. [5]
कई सालों से बड़े–बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेल कर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे । बेचारा समंदर लगातार सिमटता जा रहा था । पहले उसने अपनी फैली हुई टाँगें समेटीं, थोड़ा सिमटकर बैठ गया । फिर जगह कम पड़ी तो उकड़ूँ बैठ गया । फिर खड़ा हो गया... जब खड़े रहने की जगह कम पड़ी तो उसे गुस्सा आ गया । जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है । परंतु आता है तो रोकना मुश्किल हो जाता है, और यही हुआ, उसने एक रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाज़ों को उठाकर बच्चों की गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया । एक वर्ली के समंदर के किनारे पर आकर गिरा, दूसरा बांद्रा में कार्टर रोड के सामने औंधे मुँह और तीसरा गेट-वे-ऑफ इंडिया पर टूट-फूटकर सैलानियों का नज़ारा बना । बावजूद कोशिश, वे फिर से चलने-फिरने के काबिल नहीं हो सके ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- (I) मनुष्य ने समुद्र के साथ क्या किया ? [1]
- (A) समुद्री ज़मीन पर कब्जा कर लिया ।
- (B) समुद्री जीव-जंतुओं का विनाश किया ।
- (C) समुद्र के सहारे व्यापार किया जाने लगा ।
- (D) समुद्री जल को पीने लायक बनाया ।
- (II) समुद्र की सहनशीलता ने कब जवाब दे दिया ? [1]
- (A) जबरन समेटने पर
- (B) मानव के दुरुपयोग पर
- (C) अपना अस्तित्व ही खतरे में आने पर
- (D) मानव द्वारा उसका पानी सुखाने पर
- (III) कॉलम–1 और कॉलम–2 को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए : [1]
- (A) (1-iii), (2-ii), (3-i)
- (B) (1-ii), (2-iii), (3-i)
- (C) (1-ii), (2-i), (3-iii)
- (D) (1-iii), (2-i), (3-ii)
- (IV) बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र की ज़मीन क्यों हथिया रहे हैं ? [1]
- (A) अपनी बढ़ती स्वार्थपरता के कारण
- (B) बढ़ती आबादी के लिए घर बनाने हेतु
- (C) समुद्र किनारे की ज़मीन सस्ती होने के कारण
- (D) सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र होने के कारण
- (V) कोशिश के बावजूद भी जहाज चलने-फिरने लायक क्यों नहीं हो सके ? [1]
- (A) पुराने होने के कारण कल-पुर्जे नहीं मिल रहे थे ।
- (B) उन्हें समुद्र में उतारना खतरनाक था ।
- (C) उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही थी ।
- (D) उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी ।
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/5/1 Q7
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:17 · grounding stimulus+chapter
Model Answer
(I) (A) समुद्री ज़मीन पर कब्जा कर लिया।
(II) (C) अपना अस्तित्व ही खतरे में आने पर
(III) (D) (1-iii), (2-i), (3-ii)
(IV) (A) अपनी बढ़ती स्वार्थपरता के कारण
(V) (D) उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी।
Source: गद्यांश (साबरमती के संत / अथवा संबंधित पाठ — समुद्र वर्णन अंश)
---
Explanation
- (I): गद्यांश स्पष्ट कहता है — "बिल्डर समंदर को पीछे धकेल कर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे।" अतः (A) सही है।
- (II): समुद्र ने तब गुस्सा किया जब "खड़े रहने की जगह भी कम पड़ी" — अर्थात् उसका अस्तित्व खतरे में आने पर। (C) सही है।
- (III): (1) समुद्र के रौद्र रूप ने → जहाज़ों को गेंद की तरह उछाल दिया (iii); (2) बड़े आदमी को → गुस्सा कम आता है (i); (3) बिल्डर की हठ ने → स्वयं अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारी (ii)। अतः (D) सही है।
- (IV): गद्यांश में बिल्डरों की स्वार्थपरता का संकेत है; अन्य विकल्पों का उल्लेख नहीं। (A) सही है।
- (V): गद्यांश कहता है जहाज़ "टूट-फूटकर" गिरे और कोशिश के बावजूद चलने-फिरने के काबिल नहीं हुए — यानी स्थिति बहुत खराब थी। (D) सही है।
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to
Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website:
cbse.gov.in.