📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [7]
पिता हमेशा रुष्ट नहीं होता, सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता क्योंकि वह भीतर से सौम्य प्रकृति का होता है । पिता का प्रेम दिखाई नहीं देता, उसे महसूस किया जा सकता है । बाहर से कठोर दिखाई देने वाला पिता भीतरी स्तर पर अत्यन्त भावुक होता है । जिस घर में पिता बच्चों के साथ बातचीत करता है, हँसता-बोलता है, उनके सभी क्रियाकलापों में सहयोग करता है, उसी घर में बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास उचित रूप से हो पाता है । अच्छी और सुसंस्कृत संतान हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है । बच्चों के पालन-पोषण में दोनों समान भूमिका निभाते हैं । आज का युग इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, जहाँ माता-पिता दोनों कामकाजी हैं । भागदौड़ भरी जिन्दगी में घर के साथ दफ्तर भी सँभालना होता है । ऐसे में केवल माँ के भरोसे घर और बच्चों को छोड़ना सही नहीं है । दोनों के सहयोग से ही घर को सँभाल पाना संभव होता है । पिता का दायित्व आज दफ्तर की सीमा से निकलकर घर तक आ गया है । बच्चों को सुबह उठाकर स्कूल भेजने से लेकर होमवर्क करवाने तक सभी कार्यों में उसकी समान भागीदारी आज अपेक्षित है । आज नई पीढ़ी के युवा घर में इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं । वर्तमान समय में पढ़े-लिखे कामकाजी-एकल परिवार में व्यक्ति का जीवन दबाव में ही दिखता है, चाहे वह पढ़ाई का हो, कैरियर का हो अथवा कार्यक्षेत्र में हो । परिवार का खुशनुमा और परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण उस दबाव से बाहर निकलने में सहायक बनता है ।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
  1. (I) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए । दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए । कथन : पिता सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता । कारण : बच्चों की गतिविधियों में पिता की सौम्यतापूर्ण भागीदारी और सहयोग रहता है । [1]
    1. (A) कथन सही है, लेकिन कारण गलत है ।
    2. (B) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
    3. (C) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है ।
    4. (D) कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
  2. (II) अच्छी और सुसंस्कृत संतान के लिए अपेक्षित है – [1]
    1. (A) बच्चों के पालन-पोषण में केवल माता की सहभागिता
    2. (B) बच्चों के पालन-पोषण में केवल पिता की सहभागिता
    3. (C) बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता
    4. (D) बच्चों के पालन-पोषण में समाज की सहभागिता
  3. (III) आज की युवा पीढ़ी में कौन-सा सकारात्मक परिवर्तन आया है ? [1]
    1. (A) युवा माता-पिता दोनों का कामकाजी होना ।
    2. (B) बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना ।
    3. (C) एकल परिवारों का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ना ।
    4. (D) एकल परिवारों में बच्चों का जल्दी परिपक्व होना ।
  4. (IV) माता-पिता पर अपनी संतान को लेकर कौन-कौन से दबाव हैं ? इन दबावों से आप अपने माता-पिता को मुक्ति कैसे दिलवा सकते हैं ? [2]
  5. (V) पिता की कौन-सी दो विरोधी बातें परिवार को सही दिशा में ले जाती हैं ? [2]
Previously asked in CBSE board exam
2025 4/6/1 Q1
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer

(I) (C) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है ।

(II) (C) बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता

(III) (B) बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना ।

(IV) गद्यांश के अनुसार माता-पिता पर पढ़ाई, कैरियर और कार्यक्षेत्र के दबाव रहते हैं। इन दबावों से मुक्ति दिलाने के लिए हम अपना होमवर्क स्वयं समय पर पूरा करें, घर के छोटे-छोटे कामों में सहयोग दें और परिवार में खुशनुमा व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें, जिससे माता-पिता का तनाव कम हो ।

(V) पिता की दो विरोधी बातें हैं —

ये दोनों विरोधी गुण मिलकर परिवार को अनुशासन और स्नेह की सही दिशा देते हैं ।

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.