📚 CBSE Grade-10 Study Guide Open in the Study Guide single page app →
HomeHindi

Hindi — CBSE Class 10 board question

Q1. [5]
सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर सा गाँव था । पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था । उसका नाम था तताँरा । निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे । तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था । सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता । अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था । उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था । सभी उसका आदर करते । वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता । दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता । उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते । पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता । लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी । तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता । उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता । किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे । तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी ।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
  1. (i) गाँव के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे ? [1]
    1. (a) वह सुंदर और शक्तिशाली था ।
    2. (b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था ।
    3. (c) वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था ।
    4. (d) वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था ।
  2. (ii) दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे ? [1]
    1. (a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
    2. (b) उसके साहसिक कारनामों के कारण
    3. (c) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
    4. (d) उसकी विलक्षण तलवार के कारण
  3. (iii) तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी ? [1]
    1. (a) क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था ।
    2. (b) क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी ।
    3. (c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था ।
    4. (d) क्योंकि तताँरा अकेले ही अद्भुत, साहसिक कारनामें किया करता था ।
  4. (iv) पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है ? [1]
    1. (a) गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    2. (b) गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    3. (c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो ।
    4. (d) वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो ।
  5. (v) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) : तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था । कारण (R) : वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था । [1]
    1. (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
    2. (b) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
    3. (c) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है ।
    4. (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
Previously asked in CBSE board exam
2023 4/6/1 Q9
Generated by claude-sonnet-4-6 · 2026-06-15 10:15 · grounding stimulus
Model Answer

(i) (b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था ।

(ii) (a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण

(iii) (c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था ।

(iv) (c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो ।

(v) (c) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है ।

Source: तताँरा-वामीरो कथा, गद्यांश (पहला अनुच्छेद)

---

Explanation
If a question refers to an image, map, graph or diagram that is not shown here, open the Study Guide single page app, go to Library and find the actual CBSE question paper. The original papers are also available on the CBSE website: cbse.gov.in.
Previous-year CBSE Grade 10 board exam questions, organised by subject and chapter, each with a model answer — free to read and print.